Jamtara News : जामताड़ा पुलिस को "ऑपरेशन भरोसा" में बड़ी सफलता मिली है. इस अभियान के तहत पुलिस ने जिले में गुम या चोरी हुए 37 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद मोबाइलों का सत्यापन करने के बाद मंगलवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया.
इसे भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार, गुम हुए मोबाइल से संबंधित दर्ज सनहा व CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया. बरामद मोबाइलों में जामताड़ा थाना से 8, नारायणपुर से 3, करमाटांड़ से 5, मिहिजाम से 5, नाला से 3, बिंदापाथर से 5, कुंडहित से 4, फतेहपुर से 1 और बागडेहरी थाना क्षेत्र से मिले 3 मोबाइल शामिल हैं.
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी. बताया कि CEIR पोर्टल की मदद से गुम या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक कर बरामद करने में सहायता मिलती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

