Search

 
 
 

Jamtara News : जमीन विवाद में महिला की हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के चरकी पहाड़ी गांव में जमीन विवाद में हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के चरकी पहाड़ी गांव में जमीन विवाद में हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

 


गौरतलब है कि बुधवार को चरकी पहाड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इसमें सावित्री देवी की मौत हो गई थी, जबकि उनके पति अमृत पोद्दार और पुत्र प्रदीप पोद्दार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दोनों घायलों का इलाज चल रहा है.


इस मामले में कर्माटांड़ थाना दर्ज प्राथमिकी में रामू पोद्दार, गेंदो पोद्दार, दिनेश पोद्दार, गुलटन पोद्दार, बजरंग पोद्दार, पूजा देवी, बेबी देवी, संतोषी देवी, उषा देवी व सुमित्रा देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने सुमित्रा देवी, उषा देवी, बजरंग पोद्दार व पूजा देवी को गिरफ्तार कर लिया है.


जामताड़ा एसडीपीओ वसीम राजा ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही