Search

 
 
 

Jamtara News : नारायणपुर में 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11 मोबाइल और 15 सिम कार्ड बरामद

Jamtara News : गिरफ्तार युवक फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे. बैंक केवाईसी अपडेट करने और क्रेडिट कार्ड बंद होने का डर दिखाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Jamtara News : जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 11 मोबाइल फोन और 15 सिम कार्ड बरामद किये गये हैं. यह कार्रवाई एसपी शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

 

इसे भी पढ़ें

 
साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के पातरडीह में झाड़ियों में छिपकर साइबर ठगी में लिप्त दो युवकों को दबोच लिया. वहीं, नारायणपुर थाना क्षेत्र के ही पबिया-चिरुडीह रोड से रीब 100 मीटर दक्षिण क्रशर के कमीप छापेमारी कर दो अन्य आरोपियों को पकड़ा.


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे. बैंक केवाईसी अपडेट करने और क्रेडिट कार्ड बंद होने का डर दिखाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. इसके बाद क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर उनके खाते से रुपये उड़ा लेते थे. इसके साथ ही आरोपी बैंक केवाईसी अपडेट करने के नाम पर झांसा देकर लोगों के मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड करवाते थे और खाते की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे.

 

गिरफ्तार आरोपियों में नारायणपुर थाना क्षेत्र के पातरोडीह निवासी दिलबहार अंसारी, सहबाज अंसारी, लोकनिया का चन्द्र प्रकाश दास और मोहलीडीह का आनन्द दास शामिल हैं. इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 70/26 दर्ज कर आरोपियों को भेज दिया गया. छापेमारी टीम में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल समेत अन्य अधिकारी और जवान शामिल थे.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही