Search

 
 
 

Jamtara  News : दो बाइकों की टक्कर में 4 लोग घायल, 3 गंभीर

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भागाबांध के समीप रंगाबांध के पास शनिवार को दो दोपहिया वाहनों के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोग घायल हो गए. हादसे में तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है.
 

Jamtara : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भागाबांध के समीप रंगाबांध के पास शनिवार को दो दोपहिया वाहनों के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोग घायल हो गए. हादसे में तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही एक पल्सर बाइक और एक स्कूटी के बीच रंगाबांध के समीप आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों में रमजान अंसारी, अरविंद किस्कू और आनंद किस्कू गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि सहदेव किस्कू को मामूली चोटें आई हैं. 

 

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया.

 

घटना के प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि पल्सर बाइक और स्कूटी की सीधी टक्कर के कारण घायलों के हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए निजी स्कॉर्पियो वाहन से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

 

नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अरनव चक्रवर्ती ने बताया कि घायलों के शरीर में गंभीर चोटें लगी हैं तथा कई लोगों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर होने की आशंका है. प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए धनबाद रेफर किया गया है.घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है. घायलों के इलाज की प्रक्रिया जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही