Search

 
 
 

Jamtara News : नरायणपुर में अनियंत्रित स्कॉर्पियो से कुचलकर 4 लोग घायल

Jamtara News: घायलों की पहचान परमेश्वर यादव, अजय यादव, मंसूर मियां व रोहित यादव के रूप में की गई है. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मंसूर मियां की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.
 
घायल को इलाज के लिए धनबाद ले जाते परिजन.

Jamtara News : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पतरोड़ीह गांव में गुरुवार की शाम सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए. एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क पर जा रहे चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नारायणपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में पहुंचाया गया,

 

इसे भी पढ़ें


घायलों की पहचान परमेश्वर यादव, अजय यादव, मंसूर मियां व रोहित यादव के रूप में की गई है. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मंसूर मियां की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. वहीं तीन का इलाज क्लीनिक में ही चल रहा है.


सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. हादसा किस कारण हुआ पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही