Search

 
 
 

Jamtara News : डीसी के जनता दरबार में पहुंचे 40 फरियादी, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

Jamtara News : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने नता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में जिलेभर से करीब 40 फरियादी पहुंचे थे. कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया.
 
लोगों की समस्या सुनते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara News : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में जिलेभर से करीब 40 फरियादी पहुंचे थे. उन्होंने डीसी के समक्ष जमीन विवाद, आवास, बिजली, पेयजल, जन्म प्रमाणपत्र, सामाजिक योजनाओं व अन्य समस्याएं रखीं. कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया. डीसी ने शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए एक सप्ताह में कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें


पशुधन विकास योजनाओं में योग्य लाभुकों के चयन से वंचित किए जाने की शिकायत पर डीसी ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को जांच कर पात्र लाभुकों का चयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं, महिला कॉलेज जामताड़ा में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने और विरोध करने पर छात्राओं को डांटने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया.


उन्होंने कन्यादान, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि, आवास योजना, तालाब आवंटन, म्यूटेशन, चापाकल, पेयजल, बिजली पोल, ऑनलाइन लगान रसीद समेत कई मामलों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश दिया. कहा कि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े इसका ख्याल रखें. 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही