Search

 
 
 

Jamtara News : जामताड़ा के महेशमुंडा चेकपोस्ट पर 434 बोतल अवैध शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

Jamtara News : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के बांका जिले के अमित कुमार और चंदन कुमार तथा देवघर जिले के बागदाहा निवासी दयामय मंडल के रूप में हुई है. अमित कुमार और चंदन कुमार स्कॉर्पियो में सवार थे, जबकि दयामय मंडल बाइक चला रहा था.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Jamtara News : जामताड़ा जिला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महेशमुंडा चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो से 37 पेटी (434 बोतल) अंग्रेजी शराब बरामद की. शराब सहित स्कॉर्पियो और एक बाइक जब्त कर ली गई. आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन और 26,100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

 

इसे भी पढ़ें


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के बांका जिले के अमित कुमार और चंदन कुमार तथा देवघर जिले के बागदाहा निवासी दयामय मंडल के रूप में हुई है. अमित कुमार और चंदन कुमार स्कॉर्पियो में सवार थे, जबकि दयामय मंडल बाइक चला रहा था.


पुलिस के मुताबिक जामताड़ा एसपी को शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल की ओर से स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने महेशमुंडा चेकपोस्ट पर वाहन जांच शुरू किया. इसी दौरान बंगाल की ओर से आ रही स्कॉर्पियो (WB40AR-1027) को रोककर तलाशी ली गई. वाहन से 434 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई.


पुलिस के अनुसार, बरामद शराब में इम्पीरियल ब्लू की 240 बोतलें, आइकॉनिक व्हाइट की 92 बोतलें, ब्लेंडर्स प्राइड की 36 बोतलें, ऑफिसर्स चॉइस की 42 बोतलें और एक अन्य ब्रांड की 24 बोतलें शामिल हैं. सभी बोतलें 750 एमएल की हैं. छापेमारी में नाला थाना प्रभारी विकास यादव, एसआई निताय कुमार दास, बलराम दुबे, एएसआई कालीश्वर दुबे, रंजीत कुमार, श्रीनाथ सोरेन, शिव शंकर पांडेय शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही