Search

 
 
 

Jamtara News : एक ही मकान नंबर पर 54 मतदाता! भाजपा ने उठाए सवाल

Jamtara News : भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने दावा किया कि जीतूडांगाल के बूथ नंबर 243 की मतदाता सूची में मकान नंबर-1 पर 54 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं. इन मतदाताओं में अलग-अलग समुदायों के लोग शामिल हैं.
 
मीडिया से बात करते भाजपा नेता.

Jamtara News : जामताड़ा जिले में SIR के तहत जारी प्रारूप मतदाता सूची पर भाजपा ने गंभीर सवाल उठाए हैं. भाजपा के जामताड़ा जिलाध्यक्ष सुमित शरण व बीएलए-1 हरिमोहन मिश्रा ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मतदाता सूची में दर्ज संदिग्ध नामों की जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में यदि एक ही पते पर असामान्य संख्या में मतदाताओं के नाम दर्ज हैं, तो उनकी वास्तविकता की जांच जरूरी है.

 

इसे भी पढ़ें


हरिमोहन मिश्रा ने दावा किया कि जीतूडांगाल के बूथ नंबर 243 की मतदाता सूची में मकान नंबर-1 पर 54 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं. इन मतदाताओं में अलग-अलग समुदायों के लोग शामिल हैं. उन्होंने इन 54 मतदाताओं के नाम, पते व निवास की भौतिक जांच कराने की मांग की.


मकान नंबर ‘0’ वाली प्रविष्टियों पर भी सवाल

भाजपा नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों की मतदाता सूची में मकान संख्या ‘0’ दर्ज वाली प्रविष्टियों की भी जांच कराने की मांग की. उनका कहना है कि मतदाता सूची में दर्ज प्रत्येक प्रविष्टि की वास्तविकता स्पष्ट होनी चाहिए. ताकि किसी वास्तविक मतदाता का नाम प्रभावित न हो और फर्जी या गलत प्रविष्टियों की संभावना को दूर की जा सके. दोनों नेताओं ने प्रशासन व चुनाव आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से सत्यापन कराने की मांग की. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही