Search

 
 
 

Jamtara News : जनता दरबार में पहुंचे 65 फरियादी, डीसी ने अधिकारियों को दिए जल्द समाधान के निर्देश

जनता दरबार में पहुंचे 65 फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे. डीसी ने आवेदनों को ध्यान से देखा और संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया.
 
जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनीं. जनता दरबार में पहुंचे 65 फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे. डीसी ने आवेदनों को ध्यान से देखा और संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया.

 

जनता दरबार में मुख्य रूप से बिजली बिल, भूमि विवाद, अंबेडकर आवास योजना, मंईयां सम्मान योजना, पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं से जुड़े मामले आए. डीसी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. किसी भी योग्य व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा.

 

 

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करें. संबंधित आवेदकों को इसकी जानकारी भी दें. उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही