Search

 
 
 

Jamtara News : MY bharat अभियान से जुड़े 6700 युवा- डीसी

जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने कहा कि MY Bharat अभियान को लेकर 1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलने वाले विशेष अभियान में जिले में अब तक 6700 युवा माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने MY Bharat अभियान को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला सलाहकार समिति के साथ बैठक की. बैठक में युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने, विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने व "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई. डीसी ने विकसित भारत अभियान के पोस्टर का विमोचन भी किया.

 

Uploaded Image

बैठक में जानकारी देते डीसी आलोक कुमार व अन्य.


डीसी ने बताया कि 1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलने वाले विशेष जागरूकता अभियान में जिले में अब तक 6700 युवा माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं. उन्होंने शिक्षा, समाज कल्याण, नियोजन, आईटीआई समेत सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से अधिकाधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 


माय भारत केंद्र की उप निदेशक उत्तरा विश्वास ने पीपीटी के माध्यम से पोर्टल की विशेषताओं, पंजीकरण प्रक्रिया व युवाओं के लिए कौशल विकास, नेतृत्व निर्माण, सामुदायिक सेवा व राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़ने के अवसरों की जानकारी दी. बैठक में डीडीसी असीम किस्पोट्टा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही