Search

 
 
 

Jamtara News : तालाब में डूबने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

जामताड़ा थाना क्षेत्र के पाकडीह मोहल्ले में बुधवार को एक हादसे में 9 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक की पहचान संदीप मंडल के पुत्र राज मंडल के रूप में हुई है.
 
  • खेलने निकला था राज, कुछ देर बाद तालाब में तैरता मिला शव

Jamtara : जामताड़ा थाना क्षेत्र के पाकडीह मोहल्ले में बुधवार को एक हादसे में 9 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक की पहचान संदीप मंडल के पुत्र राज मंडल के रूप में हुई है. 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज मंडल घर से करीब 3 बजे खेलने के लिए निकला था. काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों की नजर तालाब में तैरते हुए बच्चे पर पड़ी.

 

यह देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को तुरंत तालाब से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल और मृतक के घर पहुंच गए. अस्पताल से शव घर पहुंचते ही पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया. हर किसी की आंखें नम दिखीं. ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाबों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है. इस हृदयविदारक घटना ने पूरे पाकडीह मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही