Search

 
 
 

Jamtara News: जामताड़ा-करमाटांड़ सड़क के बीच नदी पर बनेगा नया पुल, बाबाधाम जाने का सफर होगा आसान

देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं और जामताड़ा के लोगों के लिए राहत की खबर है. झारखंड सरकार ने जामताड़ा-करमाटांड़ सड़क पर नदी के ऊपर नया हाईलेवल पुल बनाने की मंजूरी दे दी है. इस परियोजना पर 10 करोड़ 90 लाख 91 हजार 300 रुपये खर्च किए जाएंगे.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं और जामताड़ा के लोगों के लिए राहत की खबर है. झारखंड सरकार ने जामताड़ा-करमाटांड़ सड़क पर नदी के ऊपर नया हाईलेवल पुल बनाने की मंजूरी दे दी है. इस परियोजना पर 10 करोड़ 90 लाख 91 हजार 300 रुपये खर्च किए जाएंगे.

 

यह पुल सड़क के 5 किलोमीटर बाद बनाया जाएगा. यहां का पुराना पुल जर्जर हो चुका है, जिससे लोगों को रोजाना आवाजाही में परेशानी हो रही थी. नया पुल बनने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें:

 

 

जामताड़ा से चितरा होते हुए देवघर जाने का यह सबसे छोटा मार्ग माना जाता है. श्रावणी मेले के समय पश्चिम बंगाल के आसनसोल, दुर्गापुर, रानीगंज, बराकर और चित्तरंजन समेत कई इलाकों से हजारों श्रद्धालु इसी रास्ते से बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं.

 

इस सड़क पर केंद्रीय विद्यालय, आईटीआई, पुलिस लाइन, जिला अस्पताल, उपायुक्त आवास और पुलिस अधीक्षक आवास जैसे कई महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान भी हैं. ऐसे में पुल बनने से आम लोगों के साथ-साथ प्रशासनिक गतिविधियों को भी फायदा मिलेगा.

 

पथ निर्माण विभाग के अनुसार, नया पुल 10.50 मीटर चौड़ा होगा और इसके साथ एप्रोच रोड भी बनाई जाएगी. सरकार ने इस परियोजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूरा करने का लक्ष्य रखा है. निर्माण कार्य की प्रगति की हर महीने मुख्य अभियंता स्तर पर समीक्षा की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही