Search

 
 
 

Jamtara News : बालू लदे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सहराज गांव निवासी विनोद हेंब्रम व मुकेश हेंब्रम बाइक से बरात जा रहे थे. इसी दौरान तरणी गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में विनोद हेंब्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गया.
 
दुर्घटना में घायल युवक.

Jamtara : जामताड़ा थाना क्षेत्र के तरणी गांव के समीप शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहराज गांव निवासी विनोद हेंब्रम व मुकेश हेंब्रम बाइक से बरात जा रहे थे. इसी दौरान तरणी गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में विनोद हेंब्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

 

स्थानीय लोगों की मदद से घायल मुकेश हेंब्रम को तत्काल एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में रात के समय अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों की आवाजाही तेज हो जाती है, लेकिन प्रशासन इस पर रोक लगाने में विफल रहा है. पहले भी इस इलाके में बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की जान जा चुकी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही