Search

 
 
 

Jamtara News : नारायणपुर में सड़क हादसा, दो युवक घायल, एक धनबाद रेफर

नारायणपुर थाना क्षेत्र के ठकुरायडीह गांव निवासी युवक कालीराम टुडू पुल के समीप किसी कार्य में लगा हुआ था. इसी दौरान मुर्गाडीह गांव निवासी रंजीत हांसदा बाइक से लोहारंगी की ओर से अपने घर लौट रहा था. पुल के समीप अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार युवक ने कालीराम टुडू को टक्कर मार दी.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडीह-लोहारंगी पुल के समीप हुए सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायणपुर थाना क्षेत्र के ठकुरायडीह गांव निवासी युवक कालीराम टुडू पुल के समीप किसी कार्य में लगा हुआ था. इसी दौरान मुर्गाडीह गांव निवासी रंजीत हांसदा बाइक से लोहारंगी की ओर से अपने घर लौट रहा था. पुल के समीप अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार युवक ने कालीराम टुडू को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

 

घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. लोगों ने दोनों घायलों को नारायणपुर सीएचसी भेजा. अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. रंजीत हांसदा की हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही