Jamtara News : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना की पुलिस को किशोरी अपहरण केस में कामयाबी मिली है. पुलिस ने किशोरी को देवघर जिले के जसीडीह से बरामद कर लिया है. आरोपी युवक अतुल वेद मिश्रा को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें
पुलिस ने बताया कि किशोरी का अपहरण झिलुवा आईआरबी कैम्प होने की शिकायत मिली थी. इस संबंध में नारायणपुर थाना में 11 अगस्त को कांड संख्या 145/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में पुलिस ने छानबीन शुरू की. अनुसंधान के क्रम में पुलिस को अपहृता के जसीडीह में होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे बरामद कर लिया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपी अतुल वेद मिश्रा धनबाद भूली का रहने वाला है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया. कार्रवाई में थाना प्रभारी मुराद हसन, एसआई साकेत प्रताप देव व सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका रही.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

