Jamtara : जमाताड़ा जिले के मिहिजाम थाने की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी सागर कुमार सोनकर को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. वह मिहिजाम के हिल रोड निवासी राज कुमार प्रसाद का पुत्र है. उसके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था. कोर्ट के आदेश के आलोक में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया.
मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि कोर्ट से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसमें विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों व वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है. उन्होंने कहा कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment