Search

 
 
 

Jamtara News: चौकीदार के घर पहुंची ACB की टीम, आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर जांच

Jamtara News: चौकीदार शरद गोप के खिलाफ पूर्व में आय से अधिक संपत्ति रखने को लेकर शिकायत की गई थी. इसी शिकायत के संदर्भ में ACB की टीम द्वारा जांच किए जाने की बात सामने आ रही है. हालांकि, ACB की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.
 
एंटी करप्शन ब्यूरो के पहुंचने से कई तरह की चर्चाएं तेज

Jamtara News: बागडेहरी थाना क्षेत्र के मुड़ाबेड़िया गांव में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) दुमका की टीम के पहुंचने से स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. टीम ने बागडेहरी थाना में कार्यरत चौकीदार शरद गोप के आवास पर पहुंचकर उसकी संपत्ति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की.

 

इसे भी पढ़ें:

 

बताया जाता है कि चौकीदार शरद गोप के खिलाफ पूर्व में आय से अधिक संपत्ति रखने को लेकर शिकायत की गई थी. इसी शिकायत के संदर्भ में ACB की टीम द्वारा जांच किए जाने की बात सामने आ रही है. हालांकि, शिकायत की आधिकारिक स्थिति, जांच का दायरा तथा जांच के दौरान सामने आए तथ्यों को लेकर ACB की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

 

जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर के नेतृत्व में दुमका से पहुंची ACB टीम ने चौकीदार के आवास पर संपत्ति से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई. इस दौरान किन दस्तावेजों की जांच की गई और क्या-क्या जानकारी अधिकारियों ने एकत्र की, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

 

स्थानीय स्तर पर चौकीदार के कथित रूप से साइबर अपराध और अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों के संपर्क में रहने की चर्चा भी है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही ACB की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.

 

बागडेहरी थाना प्रभारी किशन कुमार ने बताया कि ACB की टीम थाना आई थी. हालांकि, चौकीदार के घर पर टीम ने क्या जांच या पूछताछ की, इसकी विस्तृत जानकारी उन्हें नहीं है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही