Search

 
 
 

Jamtara News : 4 हजार अपात्र राशन कार्डधारियों के कटेंगे नाम, DSO ने बैठक में दी जानकारी

जिले में राशन कार्डधारियों की चल रही समीक्षा और सत्यापन प्रक्रिया के बाद करीब 4 हजार अपात्र लाभुकों के नाम राशन कार्ड लिस्ट से हटाए जाने की तैयारी है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) कयूम अंसारी ने समीक्षा बैठक में उपायुक्त आलोक कुमार को इसकी विस्तृत जानकारी दी.
 

Jamtara :   जिले में राशन कार्डधारियों की चल रही समीक्षा और सत्यापन प्रक्रिया के बाद करीब 4 हजार अपात्र लाभुकों के नाम राशन कार्ड लिस्ट से हटाए जाने की तैयारी है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) कयूम अंसारी ने समीक्षा बैठक में उपायुक्त आलोक कुमार को इसकी विस्तृत जानकारी दी.

 

डीएसओ ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिले में राशन कार्डधारियों की जांच की गई, जिसमें कई ऐसे लाभुक सामने आए जो निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए. जांच के दौरान कुछ परिवार आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ लेते पाए गए, जबकि कुछ मामलों में दस्तावेजों में भी अनियमितता मिली.

 

बैठक में डीएसओ ने डीसी को अवगत कराया कि प्रारंभिक जांच में लगभग 4 हजार राशन कार्डधारियों को अपात्र चिह्नित किया गया है, जिनके नाम जल्द ही राशन कार्ड सूची से हटाए जाएंगे. वहीं पात्र लाभुकों को योजना का लाभ पूर्व की भांति मिलता रहेगा.

 

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए तथा किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से नहीं कटे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए.  साथ ही सभी मामलों की अंतिम जांच के बाद ही कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है.

 

प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ पहुंचाना तथा फर्जी एवं अपात्र लाभुकों को सूची से बाहर करना है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही