Search

 
 
 

Jamtara News : कमलपुरा में घर में घुसकर पिस्टल के बल पर छेड़खानी का आरोप, 12 पर FIR

नारायणपुर थाना क्षेत्र के कमलपुरा गांव में एक महिला के घर में घुसकर पिस्टल का भय दिखाते हुए छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर नारायणपुर थाना में कांड संख्या-122/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र के कमलपुरा गांव में एक महिला के घर में घुसकर पिस्टल का भय दिखाते हुए छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर नारायणपुर थाना में कांड संख्या-122/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता नसिबा खातून (पति-फिरोज अंसारी), निवासी कमलपुरा, ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 13 मार्च को कई लोग एकमत होकर उसके घर में घुस आए. आरोप है कि आरोपितों ने पिस्टल दिखाकर महिला के साथ छेड़खानी की तथा विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

 

इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 126(2), 76, 351, 352, 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.एफआईआर में आजाद अंसारी, श्यामुद्दीन अंसारी, महमूद अंसारी, नजरुल अंसारी, जैनुल अंसारी, एनुल अंसारी, अनारुल अंसारी, समीम अंसारी, महबूब अंसारी, इरशाद अंसारी, वारिश अंसारी तथा हबीब उल्लाह को आरोपी बनाया गया है.

 

मामले के अनुसंधानकर्ता पु.अ.नि. साकेत प्रताप देव हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है. फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही किसी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही