Search

 
 
 

Jamtara News : बायोमैट्रिक का दुरुपयोग कर अबुआ आवास की राशि निकालने का आरोप, मुखिया समेत पांच पर FIR

पीड़ित का आरोप है कि सभी ने धोखाधड़ी कर उनके बायोमैट्रिक (फिंगरप्रिंट) का दुरुपयोग किया और अबुआ आवास योजना की राशि की अवैध निकासी कर ली. जब उन्होंने इस पर विरोध जताया तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया गया.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara :  जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र स्थित जीवनपुर गांव में अबुआ आवास योजना की राशि की कथित फर्जी निकासी हुई है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पंचायत की मुखिया समेत पांच नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है. 

 

जानकारी के अनुसार, बुधन मिर्धा की शिकायत पर बिंदापाथर थाना में कांड संख्या 43/26 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में चकनयापाड़ा पंचायत की मुखिया दुखी मुर्मू, बनमाली मिर्धा, शंखचुड़ मंडल, गया प्रसाद मिर्धा, विश्वनाथ मिर्धा और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.

 

पीड़ित का आरोप है कि सभी ने धोखाधड़ी कर उनके बायोमैट्रिक (फिंगरप्रिंट) का दुरुपयोग किया और अबुआ आवास योजना की राशि की अवैध निकासी कर ली. जब उन्होंने इस पर विरोध जताया तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया गया.

 

इधर, बिंदापाथर थाना की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की गहन जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

इस मामले ने सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता और लाभुकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं सरकारी योजनाओं में संभावित गड़बड़ी और लाभुकों के बायोमैट्रिक डेटा के दुरुपयोग को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही