Jamtara News : जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के थंडारडीह गांव में सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में हिंसक घटना हुई थी. पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. उग्र भीड़ द्वारा भूदेव महतो के घर में तोड़फोड़, पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है.
इसे भी पढ़ें
इस मामले में करमाटांड़ थाना में कांड संख्या 62/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. एसपी शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हेठ भिठरा गांव निवासी प्राथमिक अभियुक्त जाहिद अंसारी को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया. उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

