Search

 
 
 

Jamtara News : बंगाल सीमा पर हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, वांटेड शूटर सुमित गुप्ता समेत दो गिरफ्तार

Jamtara News: पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार के अनुसार, डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की टीम ने सालानपुर थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर पुलिस फांड़ी अंतर्गत मालबहाल इलाके में नाकेबंदी की. इसी दौरान बाइक से आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई.
 
हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी.

Jamtara News : पश्चिम बंगाल के आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है. नेटवर्क से जुड़े दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मिहिजाम का चर्चित वांटेड शूटर सुमित गुप्ता शामिल है. सुमित की झारखंड व पश्चिम बंगाल पुलिस को लंबे समय से तलाश थी.

 

इसे भी पढ़ें


पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की टीम ने सालानपुर थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर पुलिस फांड़ी अंतर्गत मालबहाल इलाके में नाकेबंदी की. इसी दौरान बाइक से आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी में उनके पास से दो 7 एमएम सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक 7 एमएम की मैगजीन और एक बरामद की गई.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोड़बाड़ी, रूपनारायणपुर निवासी सुमित गुप्ता व न्यू मार्केट क्षेत्र निवासी आर्यन बाल्मीकि के रूप में हुई है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सुमित गुप्ता के खिलाफ जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह जनवरी 2025 में कानगोई रेल फाटक के समीप हुए लेफ्टी सिंह हत्याकांड व मार्च 2025 में विनय यादव पर हमला मामले में वांछित रहा है.


पुलिस के मुताबिक, जेल से बाहर आने के बाद भी सुमित ने आपराधिक गतिविधियां जारी रखीं. मिहिजाम में पुलिस की कार्रवाई बढ़ने के बाद उसने रूपनारायणपुर के आर्यन बाल्मीकि से संपर्क किया. दोनों पर सीमा क्षेत्र में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त का नेटवर्क चलाने का आरोप है.


पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद हथियार कहां से लाए गए थे और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस हथियारों की सप्लाई चेन और गिरोह से जुड़े अन्य संपर्कों की भी जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही