Search

 
 
 

Jamtara News : आसनसोल-पटना स्पेशल ट्रेन 29 नवंबर से रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Jamtara News: रेलवे के इस फैसले से आसनसोल, जामताड़ा सहित इस रेलखंड से जुड़े अन्य क्षेत्रों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है.
 
फाइल फोटो.

Jamtara News : रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों से आसनसोल-पटना-आसनसोल स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 03511/03512) को 29 नवंबर रद्द करने का निर्णय लिया है. पूर्व रेलवे ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है. जारी सूचना के अनुसार, दोनों ओर चलने वाली उक्त ट्रेन का  परिचालन निर्धारित तिथि से नहीं होगा.

 

इसे भी पढ़ें


रेलवे के इस फैसले से आसनसोल, जामताड़ा सहित इस रेलखंड से जुड़े अन्य क्षेत्रों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी सुनिश्चित करने की अपील की है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही