Search

 
 
 

Jamtara News : पारिवारिक विवाद में मारपीट, 5 लोग घायल

Jamtara News : जमाताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में बुधवार को पारिवारिक विवाद में जमकर मारपीट हो गई. घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए.
 
घायलों का अस्पताल में हुआ इलाज.

Jamtara News : जमाताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में बुधवार को पारिवारिक विवाद में जमकर मारपीट हो गई. घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार नारायणपुर सीएचसी में कराया गया. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है.

जामताड़ा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


बताया जाता है कि दोनों परिवारों के बीच पिछले कई महीनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. बुधवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई. घटना में एक पक्ष के नाजो मियां, ताहिरा बीबी व मकबूल मियां घायल हो गए. वहीं, दूसरे पक्ष के बेलाल अंसारी व नदीम अंसारी को भी चोटें आई हैं.


नारायणपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि दो लोगों के सिर में गंभीर चोटें लगी हैं. प्राथमिक उपचार के बाद नाजो मियां व बेलाल अंसारी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है.


इधर, घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से नारायणपुर थाना में आवेदन दिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के कारणों व मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही