Search

 
 
 

Jamtara News: जामताड़ा शहर में बीट पुलिसिंग व्यवस्था से चप्पे-चप्पे पर नजर

Jamtara News: एसपी शम्भु कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में पूरे जामताड़ा शहर को तीन बीट में विभाजित किया गया है. प्रत्येक बीट के लिए प्रभारी और सहायक प्रभारी की जिम्मेदारी तय की गई है. बीट पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र में नियमित गश्त के साथ स्थानीय लोगों, दुकानदारों, व्यापारियों और संस्थानों से समन्वय बनाए रखेंगे.
 
बीट पुलिसिंग व्यवस्था शुरू
  • अपराध नियंत्रण पर विशेष फोकस

Jamtara News: शहर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और आम नागरिकों का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को बीट पुलिसिंग व्यवस्था की शुरुआत की गई. जामताड़ा थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से इस व्यवस्था का शुभारंभ किया. अब शहर के मोहल्ले से लेकर चौक-चौराहे तक पुलिस की सीधी निगरानी बढ़ेगी.

 

इसे भी पढ़ें:

 

एसपी शम्भु कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में पूरे जामताड़ा शहर को तीन बीट में विभाजित किया गया है. प्रत्येक बीट के लिए प्रभारी और सहायक प्रभारी की जिम्मेदारी तय की गई है. बीट पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र में नियमित गश्त के साथ स्थानीय लोगों, दुकानदारों, व्यापारियों और संस्थानों से समन्वय बनाए रखेंगे. सभी बीट टीमों की सीधी मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय से की जाएगी.

 

उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि पुलिस और प्रशासन आम जनता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. बीट पुलिसिंग से पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा तथा छोटी-बड़ी समस्याओं की जानकारी पुलिस तक तेजी से पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि यह पहल शहर की शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण है. 


महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष नजर

बीट पुलिसिंग के तहत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है. स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और अन्य संवेदनशील सार्वजनिक स्थानों के आसपास पुलिस की सक्रियता और गश्ती बढ़ाई जाएगी. छेड़खानी समेत अन्य घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बीट अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखेंगे.

 

इसके अलावा बैंक, एटीएम, सर्राफा बाजार और वित्तीय लेनदेन वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी. बीट अधिकारियों के CUG मोबाइल नंबर स्थायी रहेंगे. अधिकारी के स्थानांतरण के बावजूद संबंधित बीट का हेल्पलाइन नंबर नहीं बदलेगा. बीट का नाम, क्षेत्र और संबंधित पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर वाले बैनर प्रमुख चौक-चौराहों, दुकानों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे, ताकि आम लोग सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें.

 

ये होंगे तीन बीट और इनके प्रभारी

बीट नंबर-1 : कायस्थपाड़ा

प्रभारी एसआई सुनील कुमार सिंह और सहायक प्रभारी एएसआई धर्मेंद्र रजक को बनाया गया है. इसके अंतर्गत टावर चौक, कायस्थपाड़ा, बाजार रोड, पुराना हटिया, हीरासार, महुलडंगाल, मालपाड़ा, रावड़ी, रक्षा काली मंदिर, जीतू डंगाल, कंबाइन बिल्डिंग, न्यू पांडेडी, पांडेडी, रेलवे स्टेशन, इंदिरा चौक, साइडिंग मोड़, दुमका रोड, सिमलबेरिया, धानरा, डीसी-एसपी आवास और समाहरणालय परिसर शामिल हैं.

बीट नंबर-2 : न्यू टाउन

प्रभारी एसआई अभय कुमार और सहायक प्रभारी एएसआई भूषण पंडित होंगे. इस बीट में न्यू टाउन, सिनेमा हॉल, गांधी मैदान, आम बगान, सिद्धू-कान्हू चौक, सुभाष चौक, सरखेलडी और पाकड़ी क्षेत्र शामिल हैं.

बीट नंबर-3 : पालबगान

प्रभारी एसआई लाल बाबू और सहायक प्रभारी एएसआई प्रदीप कुमार सिंह को बनाया गया है. इसके तहत नूर मोहल्ला, सुभाष चौक, फूल के आगे का भाग, पुराना एवं नया कोर्ट, बुधूडी, साहना, गायशांत, कोर्ट रोड, पुराना कॉलेज, प्रेमधाम, मिहिजाम रोड, तिलाबाद और चाकरी क्षेत्र शामिल हैं.

 

दुर्गापूजा के बाद मिहिजाम में शुरू होगा दूसरा चरण

बीट पुलिसिंग व्यवस्था का दूसरा चरण दुर्गापूजा के बाद मिहिजाम थाना क्षेत्र में शुरू किया जाएगा. यहां बीट नंबर-4 और 5 का गठन कर पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा. इसका उद्देश्य शहर के साथ-साथ आसपास के शहरी क्षेत्रों में भी पुलिस की पहुंच और जवाबदेही को बढ़ाना है.

 

बीट पुलिसिंग के जरिए पुलिस अब केवल घटना के बाद कार्रवाई तक सीमित रहने के बजाय इलाके की समस्याओं और संभावित अपराधों की पहले से पहचान कर प्रो-एक्टिव पुलिसिंग पर जोर देगी. इससे पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संपर्क बढ़ने के साथ अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही