Search

 
 
 

Jamtara News : पिकअप वैन के धक्के से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोग घायल, 2 धनबाद रेफर

नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेयडीह जंगल के समीप गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया गया.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेयडीह जंगल के समीप गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.

 

जानकारी के अनुसार, आशाडीह गांव निवासी मोइन अंसारी (23 वर्ष), मोहम्मद शकील (16 वर्ष), रहमद अंसारी (15 वर्ष) व मोहम्मद हनीस (12 वर्ष) एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान पांडेयडीह जंगल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक को टक्कर मार दी. दुर्घटना में बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए.

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मोहम्मद शकील व मोहम्मद हनीस की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही