Search

 
 
 

Jamtara News : नारायणपुर थाना मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल

किशोर रजवार आरोहण फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है. वह काम समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान थाना मोड़ के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. दुर्घटना में युवक को गंभीर चोटें आई हैं.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के नारायणपुर थाना थाना मोड़ के समीप सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान धनबाद जिले को किशोर रजवार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोर रजवार आरोहण फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है. वह काम समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान थाना मोड़ के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. दुर्घटना में युवक को गंभीर चोटें आई हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही