Jamtara News : जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के थानारडीह गांव में हाल के दिनों में हुई घटना को लेकर बुधवार को झारखंड भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा. भाजपा नेताओं ने पीड़ित भूदेव महतो के घर जाकर उनके परिजनों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली. घर में हुई तोड़फोड़ व नुकसान का भी जायजा लिया.
इसे भी पढ़ें
नेताओं ने भूदेव महतो की पत्नी, मां, पिता, भाई व भाभी से अलग-अलग बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की. कहा कि विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को सौंपी जाएगी. साथ ही प्रशासन से नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.
प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर हमलोग आए हैं. बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने घटना को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए. आरोप लगाया कि वोट बैंक की खातिर समुदाय विशेष को उकसाया गया. हालांकि, भाजपा नेताओं के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, दिलीप वर्मा, बाटुल झा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण, प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, विनोद मंडल, मितेश शाह, महेंद्र मंडल, राजेंद्र मंडल, श्यामसुंदर मंडल, विनोद रजक शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

