Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : सदर अस्पताल तोड़फोड़ मामले में भाजपा नेताओं को कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक

जामताड़ा सदर अस्पताल में कथित तोड़फोड़, हंगामा व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में आरोपी भाजपा नेताओं को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण की अदालत ने अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.
Advertisement
Advertisement
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : जामताड़ा सदर अस्पताल में कथित तोड़फोड़, हंगामा व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में आरोपी भाजपा नेताओं को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण की अदालत ने इस मामले में आरोपी भजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण सहित आठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार के सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. अदालत ने पुलिस से केस डायरी तलब की है.

 


आरोपी भाजपा नेताओं में जिला अध्यक्ष सुमित शरण, महामंत्री कमलेश मंडल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह, प्रदीप रावत, टिंकू साव, आकाश साव, वार्ड पार्षद बच्चू साव व राज स्वर्णकार शामिल हैं.


सभी आरोपियों के खिलाफ जामताड़ा थाना कांड संख्या 100/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज है. यह मामला सदर अस्पताल के उपाधीक्षक (डीएस) डॉ. दिनेश कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ था. इन पर अस्पताल परिसर में हंगामा, तोड़फोड़ तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है.

 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले जामताड़ा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी. परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान अस्पताल परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ की घटना हुई थी. अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर भाजपा जिला अध्यक्ष समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही