Search

 
 
 

Jamtara News: महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, पुतला फूंक जताया विरोध

Jamtara News: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने कहा कि यदि सुरक्षा देने वाले संस्थान में ही महिलाओं के साथ ऐसी घटना का आरोप लगे, तो यह कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो भाजपा महिला मोर्चा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी.
 
भाजपा महिला मोर्चा ने जताया विरोध

Jamtara News: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना में शिकायत लेकर पहुंची एक महिला के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुष्कर्म किए जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक विरोध तेज हो गया है. घटना के विरोध में रविवार को जामताड़ा के मां चंचला चौक पर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया.


इसे भी पढ़ें:


जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में पुतला दहन कर विरोध जताया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ मामले में आरोपी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की.

 

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने कहा कि यदि सुरक्षा देने वाले संस्थान में ही महिलाओं के साथ ऐसी घटना का आरोप लगे, तो यह कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो भाजपा महिला मोर्चा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी.

 

वहीं, जिला मंत्री आभा आर्या ने कहा कि यदि रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो पीड़ित महिलाएं अपनी फरियाद लेकर आखिर कहां जाएंगी. उन्होंने मांग की कि आरोपी पुलिसकर्मी को केवल निलंबित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

 

भाजपा नेत्री गीता मंडल ने भी घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि एक ओर सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की बात करती है, वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन पर ही ऐसे गंभीर आरोप लग रहे हैं. 

इनकी रही उपस्थिति

पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संतन मिश्रा, भाजपा नेता तरुण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, अबीता हांसदा, नियति सिन्हा, रीना दास, विरमा देवी, रानी देवी, रुमा देवी, कल्याणी देवी, सुनीता राउत, प्रदीप राउत, पिंटू गुप्ता, राजेश यादव, लोकेश महतो, प्रवीण मिश्रा, गिरधारी मंडल, सुबोजीत मंडल, ब्रजेश राउत, लखिन्द्र सिंह, चंचल, बापी दास, आकाश साव, विनोद चौबे और राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही