Search

 
 
 

Jamtara News : सर्पदंश से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रवि बाध्यकर की मौत, गांव और पार्टी में शोक

जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत सदर पंचायत निवासी और भाजपा कुंडहित मंडल के उपाध्यक्ष रवि बाध्यकर (45 वर्षीय) का रविवार देर रात सर्पदंश से निधन हो गया. इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भी गहरा दुख व्याप्त है.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara :  जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत सदर पंचायत निवासी और भाजपा कुंडहित मंडल के उपाध्यक्ष रवि बाध्यकर (45 वर्षीय) का रविवार देर रात सर्पदंश से निधन हो गया. इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भी गहरा दुख व्याप्त है.

 

Uploaded Image

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रवि बाध्यकर को रविवार रात जहरीले सांप ने डंस लिया. आनन-फानन में परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के शिरडी स्थित अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

 

सोमवार देर दोपहर तक उनका पार्थिव शरीर गांव लाने की प्रक्रिया जारी थी. उनके निधन की खबर फैलते ही सदर पंचायत सहित पूरे कुंडहित क्षेत्र में मातम छा गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं.

 

रवि बाध्यकर भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं लोकप्रिय कार्यकर्ता थे. वे लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए थे और वर्तमान में भाजपा कुंडहित मंडल के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे. संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका और सामाजिक कार्यों के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी.

 

उनके आकस्मिक निधन पर भाजपा के कई नेताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है. रवि बाध्यकर के निधन से क्षेत्र ने एक सक्रिय सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता को खो दिया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही