Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu : पारिवारिक विवाद में जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने की आत्महत्या

चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव टोला करमाहा में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसकी MMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान सोनू बैठा के रूप में हुई है. उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है.
Advertisement
Advertisement
पलामू जिला की खबरें

Palamu :  चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव टोला करमाहा में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसकी MMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान सोनू बैठा के रूप में हुई है. उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है. 

 

Uploaded Image

मृतक के पिता रविंद्र बैठा के अनुसार, सोनू का अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था. इसी पारिवारिक विवाद के बाद उसने कथित तौर पर सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया. तबीयत बिगड़ने पर उसे MMCH में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही