Search

 
 
 

राहुल बच्चा हत्याकांड : फरार आरोपी विक्की सिंह गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी भेजे गए जेल

चर्चित राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड मामले में मानगो थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है.  पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. राहुल हत्याकांड में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur :  चर्चित राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड मामले में मानगो थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है.  पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. राहुल हत्याकांड में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. 

 

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद विक्की सिंह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था, ताकि वह पुलिस की पकड़ से दूर रह सके. मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) और मानगो थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों तथा गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान आरोपी को बिरसानगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया.

 

Uploaded Image

गौरतलब है कि 8 जुलाई की शाम मानगो के गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि हमलावरों ने पहले उसे घेरकर डंडे, पत्थर और लकड़ी से बेरहमी से पीटा, इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. 

 

मृतक के भाई की शिकायत पर मानगो थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया, जिसने लगातार छापेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की.

 

इस मामले में पुलिस इससे पहले साहेब सिंह उर्फ सब्बे, सौरभ दत्ता उर्फ बंगाली, अफताब अली बाबा और अमरजीत प्रसाद उर्फ पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. अब विक्की सिंह की गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे गए आरोपियों की संख्या पांच हो गई है.

 

पुलिस ने बताया कि विक्की सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ जमशेदपुर के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा और हत्या जैसे गंभीर मामलों में कई प्राथमिकी पहले से दर्ज हैं.

 

पुलिस का कहना है कि राहुल बच्चा हत्याकांड की जांच अभी जारी है. मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही