Search

 
 
 

Jamtara News : राज्यसभा चुनाव में नाथवानी की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत पर गुरुवार को जामताड़ा के गुहियाजोरी चौक पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया.
 
जश्न मनाते भाजपाई.

Jamtara : राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत पर गुरुवार को जामताड़ा के गुहियाजोरी चौक पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. नाथवानी जीत को विकास व राष्ट्रवाद की विजय बताया.

 

भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता प्रिया सिंह ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है, जबकि महागठबंधन के भीतर फूट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है.

 

फतेहपुर प्रखंड के पूर्व बिससूत्री अध्यक्ष सह भाजपा नेता चिंतामणि भंडारी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की जीत है. उन्होंने कहा कि एनडीए का एजेंडा हमेशा स्पष्ट रहा है और जनता का विश्वास लगातार गठबंधन के साथ मजबूत हो रहा है. मौके पर बिन्थापाथर मंडल उपाध्यक्ष ब्रजलाल चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह, निवर्तमान जिला महामंत्री मितेश साह, राजेश यादव, निपेन सिंह, रंजीत यादव, अमर यादव, रंजीत राणा, फनीभूषण मंडल, लखन पंडित, गुरुपद पंडित, विष्णु चौधरी, भगीरथ पंडित, मनोरंजन सोरेन, पवन वर्मा, आस्तिक भंडारी, अन्नाहरी पंडित सहित अन्य मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही