Search

 
 
 

Jamtara News : डीडीसी ने की योजनाओं की समीक्षा, समय पर पूरा करने का निर्देश

बैठक में कंट्रोल रूम को प्राप्त पेयजल से जुड़ी शिकायतों व उनके निष्पादन की भी समीक्षा की गई. डीडीसी ने स्पेशल रिपेयर के कार्यों को शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया. कहा कि बरसात को देखते हुए सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरा करें.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीडीसी असीम किस्पोट्टा.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर गुरुवार को डीडीसी असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में तकनीकी विभागों के अधीन संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. डीडीसी ने एनआरईपी, विशेष प्रमंडल, पथ निर्माण, लघु सिंचाई, भवन प्रमंडल, पीएचईडी, ग्रामीण कार्य, जल संसाधन समेत अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए योजनाओं को तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया.


 
बैठक में कंट्रोल रूम को प्राप्त पेयजल से जुड़ी शिकायतों व उनके निष्पादन की भी समीक्षा की गई. डीडीसी ने स्पेशल रिपेयर के कार्यों को शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया. कहा कि बरसात को देखते हुए सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरा करें, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही