Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

माइनिंग इंस्पेक्टर अकलेश कुमार ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के असनचुआ गांव में छापेमारी कर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया. इस कार्रवाई से बालू तस्करों में हड़कंप मच गया है.
Advertisement
Advertisement
जब्त ट्रैक्टर के साथ खनन विभाग व पुलिस की टीम.

Jamtara : जामताड़ा जिले में अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में माइनिंग इंस्पेक्टर अकलेश कुमार ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के असनचुआ गांव में छापेमारी कर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया. इस कार्रवाई से बालू तस्करों में हड़कंप मच गया है.

 

माइनिंग इंस्पेक्टर अकलेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के पास बालू से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था. ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जामताड़ा थाना को सौंप दिया गया. माइनिंग इंस्पेक्टर ने कहा कि किसी भी स्थिति में एनजीटी के नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही