Search

 
 
 

Jamtara News : पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा का समाहरणालय घेराव 31 को- सीता सोरेन

भाजपा 31 जुलाई को जामताड़ा जिला समाहरणालय का घेराव करेगी. आंदोलन को सफल बनाने के लिए मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन, महामंत्री अमर बाउरी, प्रदेश प्रवक्ता रणधीर सिंह, पूर्व विधायक सीता सोरेन मौजूद थीं.
 
बैठक में उपस्थित सीता सोरेन व अन्य भाजपा नेता.

Jamtara : जामताड़ा में 16 जुलाई को इलाज के अभाव में एक गर्भवती और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी. पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित आठ लोगों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में और जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ भाजपा 31 जुलाई को समाहरणालय का घेराव करेगी. इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई.

 


बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन, महामंत्री अमर बाउरी, प्रदेश प्रवक्ता रणधीर सिंह, पूर्व विधायक सीता सोरेन, सत्यानंद झा 'बाटुल' विशेष रूप से मौजूद थे. नेताओं ने आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया.


पत्रकारों से बातचीत में सीता सोरेन ने कहा कि 31 जुलाई को होने वाले समाहरणालय घेराव में संथाल परगना समेत आसपास के जिलो से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,  पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित कई वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे. सीता सोरेन ने आरोप लगाया कि राज्य में जनता की आवाज उठाने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं. प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है. कहीं समय पर एंबुलेंस नहीं मिल रही है तो कहीं सड़क और चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में मरीजों की जान जा रही है.


प्रदेश प्रवक्ता रणधीर सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर जमकर निशाना साधा. कहा कि उनकी नीतियों के कारण झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है. राज्य के सभी 24 जिलों के सदर अस्पतालों की स्थिति चिंताजनक है. पार्टी का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक स्वास्थ्य मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं हो जाते.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही