Search

 
 
 

Jamtara News : भाजपाइयों ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला, पुलिस से देर तक हुई नोकझोंक

जामताड़ा जिला भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम शहर के इंदिरा चौक पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का पुतला दहन किया. इस दौरान शाम करीब पांच बजे वहां का माहौल गर्मा गया.
 

Jamtara : जामताड़ा जिला भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम शहर के इंदिरा चौक पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का पुतला दहन किया. इस दौरान शाम करीब पांच बजे वहां का माहौल गर्मा गया. प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. कई वरीय अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ वहां मौजूद थे.

 


जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन शुरू किया, पुलिस ने पुतले को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई. पुलिस की कोशिशों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी. आग लगते ही पुलिसकर्मी उसे बुझाने में जुट गए. कुछ जवान गमछे से आग बुझाते नजर आए. अंततः एक पुलिसकर्मियों ने जलते हुए पुतले को अपने कब्जे में लेकर वहां से हटा दिया.

 

Uploaded Image

जलते पुतले को बुझाने की कोशिश करते पुलिस कर्मी.


पुतले को लेकर हुई खींचतान और अफरा-तफरी के बीच भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा सड़क पर गिर गईं. उन्हें चोट लगने की बात कही जा रही है. मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया. सीओ अभिश्वर मुर्मू पूरे समय पुलिस बल के साथ डटे रहे.

 

सत्यानंद झा बाटुल ने सरकार पर साधा निशाना


घटना के बाद पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन पर तीखा हमला बोला. कहा कि प्रशासन के दबाव में भाजपा कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं हैं. उनका आरोप था कि सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलताओं को छिपाने के लिए विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है.


भाजपा नेताओं ने कहा कि यह विरोध-प्रदर्शन सदर अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत और उसके बाद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमों के विरोध में किया गया. मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश राय, माधव चंद्र महतो, तरुण गुप्ता, हरिमोहन मिश्रा, बालमुकुंद रविदास, बबीता झा, मोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही