Search

 
 
 

Jamtara News : 5 डिसमिल जमीन के लिए रणक्षेत्र बना प्रखंड कार्यालय, चचेरे भाइयों के बीच जमकर मारपीट

नारायणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पांच डिसमिल जमीन को लेकर चचेरे भाइयों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई. दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे न ईंट-पत्थर चले.
 

Jamtara : जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पांच डिसमिल जमीन को लेकर चचेरे भाइयों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई. दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे न ईंट-पत्थर चले. यह देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

 

मामला चिहूटिया गांव निवासी शेख नूर व उसके चचेरे भाई जुबेर शेख के बीच लंबे समय से चल रहे पैतृक जमीन विवाद से जुड़ा है. दोनों किसी काम से प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे. आमना-सामना होते ही पुराना विवाद उभर आया और दोनों भिड़ गए. मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके सिर में चोटें आई हैं. मौके पर मौजूद लोगों व कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला. नारायणपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई. थाना प्रभारी मुराद हसन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही