Search

 
 
 

Jamtara News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, चार घायल, दो की हालत गंभीर

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में रविवार शाम करीब चार बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू और पत्थरबाजी होने लगी, जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में रविवार शाम करीब चार बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू और पत्थरबाजी होने लगी, जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए. घायलों में दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि दो अन्य का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में चल रहा है.

Uploaded Image

बैजनाथपुर गांव में जमीन विवाद में चार घायल

घायल आशीष कुमार यादव ने बताया कि गांव के राजन यादव के साथ उनका जमीन विवाद लंबे समय से चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है. उनका आरोप है कि रविवार को जब वह अपनी जमाबंदी की जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई करा रहे थे, तभी राजन यादव, मुंगेश्वर यादव, विकास यादव, मिथलेश यादव, गोलू यादव और गुलटन यादव वहां पहुंचे.आरोप है कि सभी ने न्यायालय में चल रहे मामले को वापस लेने का दबाव बनाया और धमकी दी कि यदि केस नहीं उठाया गया तो उनकी जमाबंदी वाली जमीन पर भी खेती नहीं करने दी जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें:

 

आशीष के अनुसार, विरोध करने पर आरोपितों ने उनके भाई जयदेव महतो, भाभी सावित्री देवी और पत्नी बेबी देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी तथा पत्थरबाजी की. इसी दौरान एक आरोपित ने चाकू से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपितों ने खेत की मेड़ पर खड़ी उनकी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.


घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही