Search

 
 
 

Jamtara News : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत, दो युवक घायल

करमाटांड़ थाना क्षेत्र के चरकी पहाड़ी गांव में वर्षों पुराने जमीन विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के चरकी पहाड़ी गांव में वर्षों पुराने जमीन विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद से गांव में तनाव है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, चरकी पहाड़ी गांव में दो पक्षों के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था. बुधवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. इस दौरान एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.


घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान महिला सावित्री देवी की मौत हो गई. वहीं घायल अमित पोद्दार और प्रदीप पोद्दार का इलाज जारी है. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.


घटना की सूचना मिलते ही कर्माटांड़ थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में एक युवक बजरंगी पोद्दार को हिरासत में लेकर थाना में रखा गया है. उन्होंने बताया कि मृतका के परिजन धनबाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करा रहे हैं. अब तक पुलिस को लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही