Search

 
 
 

Jamtara News : झाड़ियों से मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस

Jamtara : जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पास जामुनतर गांव में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में घटनास्थल पर ग्रामीण और आसपास के लोग जुट गए.
 

Jamtara : जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पास जामुनतर गांव में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में घटनास्थल पर ग्रामीण और आसपास के लोग जुट गए.

 

इसे भजी पढ़े..

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जामुनतर गांव के पास अचानक तेज दुर्गंध फैलने लगी. दुर्गंध के कारण जब स्थानीय लोग आसपास के झाड़ियों की ओर पहुंचे तो वहां सड़ा-गला शव पड़ा मिला. शव की हालत काफी खराब थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत चार से पांच दिन पहले हुई होगी.

 

Uploaded Image


घटना की सूचना तत्काल करमाटांड़ थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि शव कई दिनों से झाड़ियों में पड़ा होने के कारण आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही थी. हालांकि शव घटनास्थल पर कब से पड़ा था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है.

 

पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों व गुमशुदगी के मामलों के आधार पर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है. करमाटांड़ थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा.

 

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी  है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही