Jamtara News: जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवलबाड़ी गांव में एक वृद्धा का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने के बाद नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इसे भी पढ़ें:
थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव में एक वृद्ध महिला का शव पड़े होने की सूचना दी थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

