Search

 
 
 

Jamtara News :  बारातियों से भरी बोलेरो पलटी, एक की मौत, तीन गंभीर

नारायणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां के मिरगा गांव के समीप बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां के मिरगा गांव के समीप बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, नारोडीह गांव के चिरुडीह दरगाह टोला से एक बोलेरो वाहन में सवार होकर लोग चम्पापुर बारात गए थे.  शुक्रवार रात करीब एक बजे बारात से वापस लौटने के दौरान मिरगा गांव के पास बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई.

 

घटना में वाहन सवार सभी युवक घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नारायणपुर के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने नारोडीह दरगाह टोला निवासी मिराज अंसारी (18 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. 

 

वहीं इरफान अंसारी (18 वर्ष), खलील अंसारी (19 वर्ष) और इदू मियां (35 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया.


बताया जाता है कि मिराज अंसारी अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. वह बाहर रहकर पढ़ाई करता था और बकरीद के बाद वापस लौटने वाला था. बेटे की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही