Search

 
 
 

Jamtara News : बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत, संगठन को और मजबूत बनाएं- विनोद पाण्डेय

विनोद पाण्डेय ने कहा कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व में सरकार अच्छा कार्य कर रही है. झामुमों राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत  रूप में स्थापित हो चुकी है. ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है.
 
झामुमो महासचिव विनोद पाण्डेय का स्वागत करते कार्यकर्ता.

एसआईआर को लेकर झामुमो का बूथ सम्मेलन

 
Jamtara : जामताड़ा के दुलाडीह स्थित टाउन हॉल में गुरुवार को झामुमो का जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन का आयोजन हुआ. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता व समर्थक पहुंचे थे. 

 

विनोद पाण्डेय ने कहा कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व में सरकार अच्छा कार्य कर रही है. झामुमों राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत  रूप में स्थापित हो चुकी है. ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ और ताकत हैं. संगठन की मजबूती हमेशा बूथ से ही तय होती है. यदि बूथ मजबूत होगा तो संगठन स्वतः मजबूत होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं. 


उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर ही संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा.


इससे पूर्व केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय का जोरदार स्वागत किया गया. जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, अशोक मंडल, प्रदीप मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सगीर खान व परेश यादव के नेतृत्व में उनका पारंपरिक झारखंडी रीति-रिवाजों के अनुसार भव्य स्वागत किया गया. उन्हें 50 किलो गेंदा फूलों की माला पहनाई गई. 


एसआईआर और जनगणना को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश

 

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें जनगणना व एसआईआर के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराना था. पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने-अपने बूथ क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं और मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाएं.


सम्मेलन में ये रहे मौजूद

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रविंद्र नाथ दुबे, प्रो. कैलाश प्रसाद साव, वकील सिंह, चमेली देवी, मेरी मरांडी, वासुदेव मरांडी, इमरान अंसारी, इम्तियाज अंसारी, अमित मंडल, लालू अंसारी, जमाल अंसारी, सादिक अंसारी, सुधांशु शेखर, राहुल यादव, राजीव राणा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही