Jamtara News : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में नूरी बस और एक इनोवा कार के बीच टक्कर हो गई. हादसे में इनोवा कार पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया. उसके हाथ में चोटे आई हैं. हादसा गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर लोहारंगी गांव के समीप हुआ.
इसे भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार, इनोवा कार में सवार लोग बिहार से पश्चिम बंगाल जा रहे थे. वहीं, नूरी बस धनबाद से दुमका की ओर जा रही थी. इसी दौरान लोहारंगी गांव के समीप दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई. थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

