Search

 
 
 

Jamtara News : बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कैंप का आयोजन

जामताड़ा जिले में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, द्वारा विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे. इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है.
 

Jamtara : जामताड़ा जिले में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, द्वारा विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे. इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है.

 


जारी सूचना के अनुसार इन कैंपों में बिजली बिल, मीटर, कनेक्शन सहित विद्युत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा. उपभोक्ताओं से निर्धारित तिथि व स्थान पर पहुंचकर अपनी समस्याओं के निराकरण कराने की अपील की गई है.

 

कैंप का कार्यक्रम इस प्रकार है 

 

18 मई 2026 – जामताड़ा क्षेत्र, विद्युत शक्ति उपकेंद्र जामताड़ा

20 मई 2026 – नारायणपुर क्षेत्र, ब्लॉक परिसर (बिजली बिल भुगतान केंद्र)

22 मई 2026 – पबिया क्षेत्र, विद्युत शक्ति उपकेंद्र पबिया

25 मई 2026 – करमाटांड़ क्षेत्र, विद्युत शक्ति उपकेंद्र 

 

 

करमाटांड़


28 मई 2026 – तिलाबनी क्षेत्र, विद्युत शक्ति उपकेंद्र तिलाबनी प्रत्येक कैंप में संबंधित शिविर पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा.सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, जामताड़ा ने आम उपभोक्ताओं से इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही