Jamtara News : जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराईनाला-चरकापहाड़ी के समीप रविवार सुबह एक चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से जा टकराया. हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टक्कर के कारण बिजली का पोल भी टूट गया.
इसे भी पढ़ें...
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई. हादसे में चालक को चोट लगने की सूचना है. दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और इसकी सूचना मिहिजाम थाना पुलिस को दी.
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. वहीं, बिजली का पोल टूटने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

