Search

 
 
 

Jamtara News : घर में घुसकर मारपीट व सामान ले जाने का आरोप, 11 लोगों पर केस

Jamtara News: दर्ज प्राथमिकी में सकूर मियां, मुरतजा मियां, गुठा मियां, अब्दुल अंसारी, पुन्ना अंसारी, गुलरन मियां, सलाउद्दीन मियां, कोल्हा मियां, इरफान अंसारी, साजिद मियां व फुलरी बीबी को नामजद आरोपी बनाया गया है.
 
फाइल फोटो.

Jamtara News : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के भागाबांध गांव स्थित एक घर में घुसकर मारपीट करने और सामान ले जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि बदमाशों ने घर की महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया. इस संबंध पीड़िता नईमा खातून (35) के आवेदन पर नारायणपुर थाना में 11 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

इसे भी पढ़ें


दर्ज प्राथमिकी में सकूर मियां, मुरतजा मियां, गुठा मियां, अब्दुल अंसारी, पुन्ना अंसारी, गुलरन मियां, सलाउद्दीन मियां, कोल्हा मियां, इरफान अंसारी, साजिद मियां व फुलरी बीबी को नामजद आरोपी बनाया गया है. सभी आरोपी भागाबांध गांव के रहने वाले हैं. इनके खिलाफ नारायणपुर थाना में कांड संख्या 177/2026 दर्ज किया गया है. अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई राजेश्वर प्रसाद यादव को सौंपी गई है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही