Search

 
 
 

Jamtara News : विकास योजनाओं की आधारशिला है जनगणना, बढ़-चढ़कर भाग लें नागरिक- डीसी

जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 16 मई 2026 से जारी है, जो 14 जून 2026 तक चलेगा. इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने और आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी जामताड़ा, आलोक कुमार ने जिलेवासियों से जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग की अपील की है.
 

Jamtara : जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 16 मई 2026 से जारी है, जो 14 जून 2026 तक चलेगा. इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने और आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी जामताड़ा, आलोक कुमार ने जिलेवासियों से जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग की अपील की है.

 

उपायुक्त ने बताया कि प्रथम चरण में प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य कर रहे हैं. वहीं, जिन लोगों ने स्व-गणना (Self Enumeration) की है, उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी का भी सत्यापन किया जा रहा है. उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे जनगणना के दौरान मांगी गई सभी जानकारियां सही, पूर्ण और सत्य रूप में उपलब्ध कराएं.

 

उन्होंने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है. इससे प्राप्त आंकड़े सरकार को विभिन्न विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के बेहतर वितरण और प्रभावी नीति निर्धारण में मदद करते हैं.

 

उपायुक्त ने लोगों को आश्वस्त किया कि जनगणना के दौरान एकत्रित सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और उनका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं और नीतिगत कार्यों के लिए किया जाएगा. उन्होंने जिलेवासियों से जनगणना कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेकर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही